अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार!

नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुजारी अपने धंधे विदेश से संचालित करता था। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था। भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों ने कहा कि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के झूठे नाम से रह रहा था। भारतीय विदेशी खुफिया एजेंसी की सूचना पर सेनेगल की पुलिस पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। हत्या, वसूली समेत लगभग 200 जघन्य मामलों में वांछित पुजारी (52) को दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियों की सहायता से हिरासत में लिया गया।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पुजारी की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विदेश मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका में अपने मिशन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित सेनेगल दूतावास ने भी पुजारी की गिरफ्तारी के संबंध में आईएएनएस के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया। पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button