जीवनशैली

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मथुरा में होगा ऐसा भव्य आयोजन

धर्म : अक्षय तृतीया पर मथुरा में प्राचीन केशवदेव मंदिर मल्लपुरा में ठाकुर के वर्ष में एक बार 24 अवतारों के दर्शन होते हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोहनलाल कातिब हैं। अक्षय तृतीया मंगलवार को है और इस दिन ठाकुर को चन्दन स्नान कराया जाता है। सत्तू का भोग लगाया जाता है।


इस दिन सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक ठाकुर के सर्वांग दर्शन चंदन लेपन के साथ होते हैं। मथुरा के मशहूर द्वारिकाधीश मंदिर में तो इस दिन से एक प्रकार से ठाकुर की गर्मी की सेवा शुरू हो जाती है। मंदिर के मुखिया सुदेर के अनुसार इस दिन से मंदिर में फुहार, पंखे, यमुना, नौका लीला, कुज्जा यानी ठाकुर को सुराही में पानी देना शुरू हो जाता है। इस दिन ठाकुर के सर्वांग पर चंदन लेप किया जाता है और इसी दिन से रायबेल के फूलबंगला भक्त की श्रद्धा के अनुरूप शुरू होते हैं।

Related Articles

Back to top button