उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अखिलेश को आखिर क्यों आई ‘चंबल के बीहड़ों’ की याद, जानिए सपा अध्यक्ष ने किसे कहा डकैत

सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अचानक ‘चंबल के बीहड़ों’ की याद आ गई। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों जैसी जघन्य घटनाएं अब यूपी की राजधानी में हो रही हैं। अखिलेश कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे डकैतियों का नया भारत बनाना चाहते हैं।  अखिलेश को आखिर क्यों आई 'चंबल के बीहड़ों' की याद, जानिए सपा अध्यक्ष ने किसे कहा डकैत

अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं, प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। जो काकोरी शहीदों के नाम से जाना जाता था, वह अब डकैती के चलते सुर्खियों में है। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि सपा सरकार में हर घटना को गुंडाराज बताने वाले अब अपनी सरकार में लूट, डकैती, हत्या की ताबड़तोड़ वारदात पर क्या कहेंगे?

अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का साफ संकेत दिया। उन्होंने कहा, जनेश्वर मिश्र ने डॉ. लोहिया के आंदोलन को आगे बढ़ाया था। उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से जानते थे। कन्नौज डॉ. लोहिया की सीट रही है। मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से चुनाव लड़ने का मौका मिले। नेताजी मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि 2019 में गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के वक्त ही देखा जाएगा।

अखिलेश ने कहा, आज चाचा (शिवपाल) का जन्मदिन है। मीडिया के माध्यम से उनको बधाई देना चाहता हूं। शनि मंदिर में उनके पूजा करने पर कहा कि ये उनकी धार्मिक आस्था है।

सरकार दबाव बना रही है कि कोई मुंह न खोल सके। आजम खां को परेशान करने के लिए एसआईटी जांच कराई जा रही है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। पहले कहा कि एक्सप्रेसवे में घोटाला है, गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला है। सरकार हर चीज की जांच करा रही है।

Related Articles

Back to top button