उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश ने कहा डीएनडी घोटाले की जांच कराएंगे

akhilesh_yadav_1361860387_540x540लखनऊ। उत्तर प्रदेश का महाघोटाला माने जा रहे डीएनडी घोटाले को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी काफी गंभीरता से लिया है। लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आज लखनऊ हाट का उद्ïघाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनडी घोटाला मामला तो पुराना है, लेकिन हम इसकी पूरी जांच कराएंगे। सीएम ने माना कि एग्रीमेंट के क्लॉज जनहित में नही है।

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश का योजनाबद्ध तरीके से विकास कर रहे हैं। यह विकास लोगों को दिख भी रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग लोकसभा चुनाव से पहले सीना चौड़ा करने की बात कर रहे थे, उनको अपना दिल बड़ा करना होगा। तभी विकास की राह आसानी से खुलेगी। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के बुनकर के साथ ही शिल्पकारों को प्लेटफॉर्म दिया। यहां का बुनकर बाजार सबसे अच्छा होगा। लखनऊ हाट से भी उनको लाभ मिलेगा। सपा सरकार ही बुनकरों के लिए काम कर रही है। यहां देश में सबसे बड़ा बुनकर बाजार है। हम उनको सही जगह भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ हाट 25 एकड़ का होगा। इसके बाद नोएडा और गाजियाबाद में भी हाट बनेगा। लखनऊ के साथ ही नोएडा व आगरा में साइकिल ट्रैक बनेगा। आजकल तो वो भी सपा के पार्क में सैर कर अपनी सेहत दुरुस्त कर रहे हैं, जो सरकार की बुराई करते थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे बना रही है। अब उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की बात करने वाले अब उत्तर प्रदेश के बाजार की ओर भी रुख करेंगे। हमारा प्रयास चुनाव के सारे वादे पूरा करने का है। अगले चुनाव तक यह सौ प्रतिशत पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ा सोलर प्लांट लग रहा है। प्लांट में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। करीब 350 एकड़ में बन रहे सोलर पावर प्लांट से काफी लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस की 62 परियोजना का शिलान्यास किया। इनमें समाजवादी आवास के साथ मल्टीलेवल पार्किंग भी हैं।

 

Related Articles

Back to top button