Uncategorized

अगर आपका बच्चा भी है पढ़ाई में कमजोर, तो आज ही आजमाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई तरह के टिप्स बताएं गए हैं। अगर इसे घर में अपनाया जाए तो आपके घर का माहौल भी हंसता- खेलता नजर आएगा। आइए जानते हैं-

अगर आपके बच्चे पढ़ते हैं और वह अपना पढ़ा हुआ तुरंत भूल जाते हैं इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तुदोष है। ऐसे में बच्चों को सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में जाकर मेडिटेशन की आदत डाली चाहिए। इससे बच्चों को बहुत लाभ होता है।

स्टडी रूम में मां सरस्वती और गणेश भगवान की मूर्ति लगाकर रखनी चाहिए। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा फायदा होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

स्टडी रूम का रंग हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। इससे बच्चे अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। ध्यान रखें स्टडी रूम हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

मोर पंख में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में शक्ति होती है। इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। मोर पंख को पूजा घर में रखने के अलावा बच्चों के स्टडी रूम में भी रखना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास में रफ्तार मिलती है।

Related Articles

Back to top button