अद्धयात्म

अगर इन अक्षरों से शुरू होता है नाम तो चमकेगा अापका भाग्य और लाएगा बड़ी सौगात

आज हम ऐसे अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आपका नाम शुरू होता है तो आप बेहद भाग्यशाली हैं। अगर इन अक्षरों से शुरू होता है नाम तो चमकेगा अापका भाग्य और लाएगा बड़ी सौगातबताया कि चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग नाम अक्षर बताए गए हैं। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्र जिस राशि में रहता है, वही उस व्यक्ति की नाम राशि होती है। इसे चंद्र राशि भी कहा जाता है। 

नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति की राशि मालूम हो सकती है, उससे भविष्य और स्वभाव की जानकारी मिल जाती है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो अन्य राशियों से ज्यादा ताकतवर और भाग्यशाली होती हैं। 

मेष राशि ( नाम अक्षर- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल ग्रहों का सेनापति है। इस कारण मेष राशि के लोग में नेतृत्व करने में क्षमता अद्भुत होती है। इस क्षमता के कारण ये लोग दूसरी राशियों से ज्यादा ताकतवर रहते हैं। मंगल इन्हें मदद करता है। ये लोग मेहनत के साथ ही नेतृत्व क्षमता के कारण सफल होते हैं और भाग्यशाली कहलाते हैं।

वृश्चिक राशि (नाम अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेष राशि की तरह ही वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है। मंगल के कारण ये राशि साहसी होती है। इस राशि के लोग किसी भी काम में जोखिम लेने से नहीं डरते। अपना काम ईमानदारी से करते हैं। अपनी मेहनत से अन्य राशियों से ज्यादा शक्तिशाली बन जाते हैं। ये लोग अच्छे योजनाकार होते हैं। अपनी योजनाओं से सफल होते हैं।

मकर राशि (नाम अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
ग्रहों में शनि का सबसे अलग स्थान है। ये ग्रहों का न्यायाधीश है। मकर राशि का स्वामी शनि ही है। इस वजह से मकर राशि के लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। शनि इन्हें अच्छी नेतृत्व क्षमता देता है। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर काम में उपलब्धियां हासिल करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button