मनोरंजन

अगर शाहिद ने नही की होती ये गलती तो आज करीना कपूर होती उनकी पत्नी

बॉलीवुड में बनते बिगड़ते रिश्तों की खबरें आम हैं। कभी कोई किसी का हाथ थाम लेता है तो कभी कोई किसी से ब्रेकअप कर लेता है। ज्यादातर मामलों में फिल्म स्टार्स अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात नहीं करते लेकिन बॉलीवुड में इस तरह का एक मसला ऐसा भी था जिसमें रिश्ते की शुरुआत तो जोर शोर से शेयर की गई लेकिन जब रिश्ते बिगड़े तब लोगों को इसका अंदाजा लगाने के लिए छोड़ दिया गया। बॉलीवुड में शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच रिश्ते को हर कोई जानता था। दोनों ने सार्वजनिक रुप से इस रिश्ते को स्वीकार भी किया था। लेकिन यह रिश्ता क्यों टूटा इसकी कोई वजह आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि शाहिद कपूर की किस गलती की वजह से करीना नहीं बन पाई उन की पत्नी..

शाहिद कपूर की शादी हो चुकी है और अब वह एक बच्ची के पिता भी बन चुके हैं लेकिन करीना कपूर के साथ पूर्व के संबंधों को लेकर अभी भी कई सवाल लोगों के पास बरकरार हैं। शाहिद हालांकि नहीं मानते कि इसमें कुछ नया जोड़ा जाना है क्योंकि उनका अतीत विश्व का एक रहस्य है। यहां एक कार्यक्रम में संवाद सत्र के दौरान अभिनेता से अतीत के राज के बारे में पूछा गया तो भाषा के अनुसार उन्होंने सवाल के लहजे में ही जवाब दिया, ‘मेरा गुप्त अतीत रहा है?

आप मेरे अतीत के राज के बारे में कैसे जानते हैं? क्या आप मेरी जासूसी करते थे? मैं किसी रहस्य को स्वीकार नहीं कर सकता। ‘ प्रशंसकों में किसी ने जब कहा. ‘करीना, तो शाहिद ने तुरंत कहा, ‘यह कैसे राज है मैडम। यह दुनिया का रहस्य है।’ आपके पास कोई और सवाल है या बस नाम लेना है।’ जब कोई सवाल नहीं पूछा गया तो उन्होंने मजाक किया, ‘वह सवाल नहीं पूछना चाहतीं। वह नाम लेकर ही खुश हैं।’ करीना और शाहिद 2004 से 2007 तक डेट करते रहे हैं। बता दें कि एक दूसरे से अलग होने के बाद शाहिद और करीना फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में एक साथ नजर आ चुके हैं, हालांकि इस फिल्‍म में उन्‍होंने साथ में शूटिंग नहीं की है। वहीं करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ शाहिद कपूर फिल्‍म ‘रंगून’ में नजर आ चुके हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी की है और बीते साल पूर्व वह एक बच्ची मीशा के पापा बने। वही बात करो शाहिद और करीना की लव लाइफ की तो वह बहुत रंगीन हुआ करती थी।

करीना और शाहिद की पहली मुलाकात फिल्म ‘फिदा’ (2004) के सेट पर हुई थी। शाहिद को देख करीना इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं थी कि उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज किया था। – ये बात खुद करीना ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार फोन और मैसेज करने के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। – वैसे स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रियल लाइफ में इनके लव अफेयर के किस्से काफी सुर्खियों में रहे थे।

लेकिन ऐसा कहा जाता है उन दोनों के बीच ब्रेकअप का सारा श्रेय शाहिद कपूर को जाता है। जी हां खबरों की मानें तो शाहिद कपूर का धोखा करीना कपूर के सामने आते ही करीना कपूर ने उन से ब्रेकअप कर लिया। बताया जाता है कि उन दिनों शाहिद कपूर अमृता राव के करीब आने लगे थे करीना कपूर के सामने उनके प्यार के चर्चे सामने आते ही करीना कपूर ने उन्हें छोड़ दिया। भले ही दोनो अलग हो गए लेकिन आज भी दोस्त है। उनकी जोड़ी उस समय बेहद हिट जोड़ी थी जो दर्शको द्वारा बहुत पंसद की जाती थी। खबरों की माने तो जल्द ही बड़े पर्दे पर जब वी मेट का सीक्वल आने वाला है देखना मजेदार होगा कि कोनसी जोड़ी उस मूवी के अहम किरदारों में नज़र आएगी।

Related Articles

Back to top button