Health News - स्वास्थ्य

अगर सुबह उठते ही खाली पेट पीते है पानी तो तुरंत जान ले ये बातें

हमारे शरीर के लिए खाने से कही अधिक पानी की जरूरत होती है। व्यक्ति कई दिनों तक बिना खाए रह सकता है लेकिन पानी के बिना जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। व्यक्ति के कम पानी पाने से शरीर में कई सारी बीमारियां होनें लगती है। क्योंकि हमारे शरीर में 70% पानी का होना बहुत जरूरी है। इसीलिए हर व्यक्ति को ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए। दोस्तों कई सारे लोग है जो स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते है, जो एक बहुत ही अच्छी आदत होती है। लेकिन लोगों को यह पता नहीं होता है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से क्या फायदा होता है। इसीलिए आज बता रहे है की सुबह खाली पेट पानी पीने से कौन से फायदे होते है।

बालों को फायदा – सुबह खाली पेट पानी पीना बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि सुबह खाली पेट पानी पीने से बालों की जड़ो में पाई जाने वाली कोशिका को उर्जा मिलती है। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। औऱ समय से पहेल बाल भी सफेद नहीं होते है।

कब्ज का रोग – कब्ज ऐसी बीमारी है अगर एक बार लग जाए तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती है। इसे दूर करने के लिए सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इससे शरीर की आंतो में जमा कचरा साफ़ हो जाता है। गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुबह पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

त्वचा की समस्या – त्वचा संबंधी परेशानियों में भी खाली पेट पानी पीना रामबाण के समान माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट पानी पीने से चेहरे पर कील मुँहासे जैसी परेशानियां नहीं होती है। त्वचा जवां बनी रहती है, इसलिए भी खाली पेट पानी जरूरी माना गया है। स्वस्थ रहने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। जिसके लिए अलग से कुछ करना भी नहीं पड़ता है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button