राष्ट्रीयलखनऊ

अगले 24 घंटों में नहीं बदलेगा मौसम

weather-1लखनऊ। राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। उमस में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है। मौसम विभाग के अधिकारियां ने बताया कि दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किये जाने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर बढ़ने से उमस में भी इजाफा होगा। राजधानी लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की उम्मीद है। राजधानी के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25.7 डिग्री, कानपुर का 22.1, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button