Entertainment News -मनोरंजन

अदा शर्मा ने पोछे को बनाया हथियार, दिखाया एक्शन

मुम्बई : अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ एटंरटेनिंग पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने फिर अपना फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अदा शर्मा छत पर हैं और वह पोछे को बाल्टी में डालकर गीला कर रही हैं। इसके बाद वह पोछे को दोनों हाथों से हवा में घुमाने लगती हैं। वीडियो में वह पोछे के साथ एक्शन करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CAueHITHett/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वीडियो के बैकग्राउंड में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गाना चल रहा है। इसके बाद पोछे को छत पर सुखा देती हैं। अदा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, भावना रेड्डी स्टाइल, क्वारंटाइन में वॉसिंग मशीन कैसे बनते हैं यह मुझे दुनिया के बेस्ट कमांडो, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट, बेल्ट शेफ विद्युत देव सिंह जामवाल ने सिखाया। सौभाग्य की बात यह है कि वह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं।”

अभिनेत्री ने गाने का नया वर्जन बनाते हुए लिखा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जैसे कुंग फू की चैंप। शी इस मिसिंग फैशन वीक रैंप, जैसे पियानो की तान” अदा शर्मा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button