उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अनंत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने कहा- हमेशा याद किए जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय संसदीय कार्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अनंत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने कहा- हमेशा याद किए जाएंगे

आज जारी किए गए एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनंत कुमार एक लोकप्रिय नेता थे। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था।उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अनंत कुमार की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए अनंत कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button