राष्ट्रीयलखनऊ

अन्याय और शोषण के खिलाफ हमेशा संघर्शशील रहे राज नारायण

rajnarayanलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ राज नारायण हमेशा संघर्शशील रहे। वे डा0 राम मनोहर लोहिया के चिंतन को कर्म क्षेत्र में स्थापित करने वाले थे। अकेले दम उन्होने कांग्रेस की सत्ता को चुनौती दी और 1977 के चुनावो में उसका सफाया कर दिया। वे अंतिम क्षणों तक समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में लगे रहे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में समाजवादी नेता लोकबंधु राज नारायण की 107वीं जयंती पर एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने श्री राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव तथा डा0 अशोक बाजेपयी भी मौजूद थे।यादव ने कहा कि श्री राज नारायण ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और आपातकाल के विरोध में जनता का नेतृत्व किया। डा0 लोहिया और चौधरी चरण सिंह के साथ उन्होने गरीबों, पिछड़ों और वंचितो के लिए संघर्ष किया। वे सांप्रदायिक सद्भाव और हरिजनों को मंदिर प्रवेश दिलाने के लिए आंदोलन में भी आगे रहे। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव का और उनका काफी साथ रहा। इस अवसर पर सर्वश्री शंकर सुहेल, डा0 राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, बृजेश यादव, मो0 एबाद, पीडी0 त्रिपाठी डा0 आर0ए0 उस्मानी, देवेन्द्र सिंह, विजय सिंह यादव, रघुनन्दन सिंह काका, राजेश यादव राजू, इसरार चौधरी, राम सागर यादव, सागर धानुक, अरविन्द गिरि, राहुल राय, मनीष यादव, राजीव चौधरी, सुभाष यादव, चंद्रिका पाल, प्रिया दूबे, अमित त्रिपाठी, सोनम सिंह यादव,, अवधेश वर्मा, आफताब साहिल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button