पर्यटन

अपनी ओर आकर्षित करता हैं ऑस्ट्रेलिया, इन पर्यटन स्थलों के लिए है मशहूर

चमकीली रेत, दूर-दूर तक फैला नीला समंदर, और शानदार मौसम ऑस्ट्रेलिया की सबसे पहले निशानी है। अगर आप छुट्टियों में कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा यह देश। खान-पान से लेकर सुंदर नजारे पेश करता यह देश दुनिया भर में अपनी सुंदरता के जाना जाता है। यहां का साफ वातावरण आपके दिल और दिमाग को एक दम फ्रेश करके रख देगा। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे दिलचस्प देशों में से एक है। इसकी एक खास वजह यहां की अपनी अलग संस्कृति और प्रकृति है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और रेगिस्तान से घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। यहां हम ऑस्ट्रेलिया के 5 ऐसे ही मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एयर्स रॉक्स

ऑस्ट्रेलिया में एलिस स्प्रिंग के पास बसे एयर्स रॉक्स को उलूरू के नाम से भी जानते हैं। ये सिर्फ एक पत्थर का बना दुनिया का सबसे बड़ा खंभा है और प्राकृतिक अजूबों में से एक है। यह आदिवासियों के लिए बेहद पवित्र स्थान है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस चट्टान के बदलते रंग को देखने के लिए काफी भीड़ जुटती है।

तस्मानिया

शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर और प्राकृतिक तौर पर समृद्ध तस्मानिया छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगहों में से है। यहां का इतिहास और यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। शानदार बीच से लेकर पहाड़ और झीलों तक यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। तस्मानिया वाइल्फ लाइफ के लिए शौकीनों की मनपसंद जगह है। यहां वो उस वक्त की तमाम ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जब तस्मानिया ब्रिटिश अपराधियों के लिए सबसे बड़ी जेल हुआ करता था।

ऑस्ट्रेलिया की शान सिडनी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय शहर है। सिडनी का मशहूर ओपेरा हाउस आपको वहां जाकर जरुर देखना चाहिए। इसके साथ ही सिडनी अपने फास्ट फूड के लिए भी बहुत फेमस है। आपको सिडनी में जगह-जगह फ़ूड वेन्स देखने को मिलेंगी, जिनका स्वाद चखने के बाद ताउम्र उस स्वाद को भूल नहीं पाएंगे।

फ्रेजर आईलैंड

दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आईलैंड फ्रेजर की खूबसूरती देख आप फिदा हो जाएंगे। यह एक कूल डेस्टिनेशन है, यहां आकर आपकी पूरी थकान उतर जाएगी। अबकी बार जब भी ऑस्ट्रेलिया का टूर प्लान करें तो फ्रेजर आईलैंड जाना मत भूलें।

काकादु नेशनल पार्क

डार्विन के पास मौजूद काकादु ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। पार्क में कई तरह के वन्यजीवों और तमाम देसी पौधों के साथ प्राचीन पेंटिंग्स के लिए मशहूर हैं। ये समुद्र तट से दक्षिण में 200 किमी तक और पूर्व से पश्चिम तक 100 किमी तक फैला हुआ है। ये करीब 500 आदिवासी समूहों का घर है और वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है।

Related Articles

Back to top button