अद्धयात्म

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी कमजोरी

हर इंसान में कुछ कमजोरियां पाई जाती हैं। इसके साथ ही हर किसी में कुछ खूबियां भी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कमजरियों का आपकी राशि के क्या कनेक्शन है? जी हां, आज हम इसी बारे में जानकारी हासिल करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि राशि के हिसाब से आपकी कमजोरी क्या है।

अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी कमजोरीमेष: इस राशि के जातकों में आलस्य की समस्या पाई जाती है। ऐसा इनकी कुंडली में बुध के कमजोर होने से होता है।

वृषभ: ये जातक बहुत जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं। इसके साथ ही इनमें अपशब्द बोलने की शिकायत भी पाई जाती है।

मिथुन: मिथुन वालों को आत्मप्रशंसा में बड़ा मजा जाता है। इसके अलावा ये लोग दूसरों की बुराई भी खूब करते हैं।

कर्क: ये लोग जरूरत से ज्यादा इमोशनल होते हैं। कहा जाता है कि ये मजाक में कही बातों का भी बुरा मान जाते हैं।

सिंह: सिंह राशि वालों को क्रोध बहुत ज्यादा आता है। इसके साथ ही ये लोग लड़ाई-झगड़ा भी खूब करते हैं।

कन्या: कहा जाता है कि ये लोग हमेशा धन के पीछे भागते हैं। इन लोगों के स्वार्थी होने की भी मान्यता है।

तुला: माना जाता है कि इन लोगों में दिखावा करने की आदत पाई जाती है। ये लोग धन भी खूब खर्च करते हैं।

वृश्चिक: कहते हैं कि ये लोग अक्सर बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं। इनमें नशे की लत भी पाई जाती है।

धनु: ज्योतिष के अनुसार इनमें झूठ बोलने की आदत पाई जाती है। इसके साथ ही इन्हें खाने-पीने का बड़ा शौक होता है।

मकर: कहते हैं कि इन लोगों में दूसरों की बुराई करने की आदत होती है। इनमें ईर्ष्या की भावना भी पाई जाती है।

कुंभ: कुंभ वालों में काम टालने की आदत होती है। इसके साथ ही ये नशा भी करने लगते हैं।

मीन: ज्योतिष के अनुसार इनमें अंहकार पाया जाता है। ये आलसी स्वभाव को भी होते हैं।

Related Articles

Back to top button