BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस ने कराया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को अपने को जिंदा रखने के लिए जल्दी ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराना पड़ेगा। जिस तरह पूरे देश में कांग्रेस की लोकप्रियता घट रही है, उस हिसाब से खुद को बचाने के लिए उसके पास यही एकमात्र रास्ता बचा है।

खुद की लोकप्रियता बचाने के लिए कांग्रेस ने कराया महामृत्युंजय मंत्र का जापशेखावत ने इन खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के बहुसंख्यक वर्ग को हमेशा उपेक्षा की दृष्टि से देखती आई थी। उसने हमेशा एक वर्ग विशेष की तरफ विशेष प्रेम का इजहार किया था। लेकिन अब उसे यह समझ आ रहा है कि देश के बहुसंख्यक समुदाय की उपेक्षा करके वह इस देश में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए उसे इस तरह के ‘हथकंडे’ अपनाने पड़ रहे हैं। राहुल गांधी इस समय राजस्थान की यात्रा पर हैं। पिछले डेढ़ महीने में वे दूसरी बार राजस्थान गए हैं। यहां इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं जहां उसका मुकाबला भाजपा से है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में भगवान शिव के पवित्र तीर्थस्थल कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी। वे इसके पहले भी देश के अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते रहे हैं। कांग्रेस ने राहुल को शिवभक्त और शुद्ध ब्राह्मण बताने की पूरी कोशिश की। कांग्रेस की इस कोशिश को उसके द्वारा हिंदू वर्ग को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टर लगाए थे, जिनमें राहुल गांधी को शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए दिखाया गया था। अब राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिनमें उन्हें शिवभक्त बताया गया है। एक पोस्टर में ‘महादेव की यही पुकार, अबकी बार, राहुल की सरकार’ लिखा गया है। इसे भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जवाबी दांव माना जा रहा है जो हिंदुत्व की राजनीति करती आई है।

Related Articles

Back to top button