जीवनशैली

अपने घर पर इस तरह से पता करें कहीं आपको थायराइड तो नहीं है

आजकल शुगर और कैंसर के बाद थायराइड बड़ी संख्या में होने वाला रोग हैं लेकिन लोग इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं| दरअसल थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है जो बटरफ्लाई आकार का होता है और ये गले में मौजूद होता है और थायराइड ग्लैंड शरीर से आयोडीन की मदद से हार्मोन बनाता है और यह ग्रंथि शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रण करती है। लेकिन जब थायराइड हार्मोन का स्राव असंतुलित हो जाता है तो इससे शरीर में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो जाती है।

अपने घर पर इस तरह से पता करें कहीं आपको थायराइड तो नहीं है(1) थायराइड के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है|

(2) थायराइड होने पर थकान, शरीर सुस्त रहना, थोड़ा काम करते ही ऊर्जा खत्म हो जाना, डिप्रेशन में रहने लगना, किसी भी काम में मन ना लगना, याद्दाश्त कमजोर होना और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना इत्यादि इसके शुरुआती लक्षण होता हैं|

(3) थायराइड होने पर नाखून पतले हो जाते हैं, जिसके कारण ये टूटने लगते हैं और कई बार तो हाथों के नाखूनों में लाइन आ जाती हैं|

(4) थायराइड होने पर व्यक्ति मोटे हो जाते हैं जिसके कारण चुड़ियाँ या अंगूठी टाइट हो जाते हैं|

(5) थायराइड होने पर अनियमित पीरियड्स की समस्या उत्पन्न हो जाता हैं|

(6) थायराइड की समस्या होने पर लोग संबंध बनाने में भी कोई दिलचस्पी नहीं लेते हैं|

(7) थायराइड होने पर बालो का कमजोर होने और टूटना भी शामिल हैं|

(8) थायराइड की समस्या होने पर कभी-कभी आंखो की कई समस्या उत्पन्न हो जाती हैं|

(9) थायराइड होने पर व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता हैं और उसका किसी काम में मन नहीं लगता हैं|

(10) थायराइड की समस्या होने पर व्यक्ति आलसी हो जाता हैं और उसका किसी भी कामों में मन नहीं लगता हैं| जिसके कारण वो सिर्फ सोता हैं|

Related Articles

Back to top button