अद्धयात्म

अपने पर्स में हमेशा रखें ये चीज, कभी पैसों से खाली नही होगा आपका पर्स

हर इंसान धनवान बनना चाहता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आपके गुरु भी प्रसन्न होते हैं और भगवान आपको मनोकामना भी पूरी करते हैं। इस दिन आप खास तरीके से गुरू ब्रहस्पति को प्रसन्न कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
करें ये उपाय:
# घर में मोरपंख रखने से घर में सुख शांति आती है गुरु प्रसन्न होते हैं। कहा गया है मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है और इसी के चलते अगर आप घर में रखते हैं तो आपको कई लाभ हो सकते हैं। 
# इसके अलावा आप इसे पर्स में रखते हैं तो आपका पर्स कभी भी खाली नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख ग्रह दोषों को दूर करता है और घर के साथ इसे पर्स में भी रखेंगे तो कई लाभ मिलेंगे।
# शास्त्रों में बताया गया है, गुरुवार को पीले रंग के कपडे पहनना शुभ माना जाता है। इसी दिन अगर आप चावल में केसर या हल्दी लगाकर अपनी शर्ट की जेब रखते है तो शुभ होता है। 
# इसी के साथ आप जेब में पीले रंग का कपड़ा या रुमाल भी रख सकते हैं। पंचधातु का गुरू यंत्र बनवाकर गुरूवार के दिन अपने पर्स में रखें आपको कई लाभ होंगे।

Related Articles

Back to top button