जीवनशैली

अपने बालों की लम्बाई को करना चाहते हैं दुगना तो आजमाए ये हेयर पैक…

लम्बे और घने बालों की चाहत सभी को होती हैं क्योंकि बालों की मदद से आपके चहरे का आकर्षण बढ़ता हैं और रूप निखरता हैं। लेकिन कई महिलाओं के सामने यह परेशानी आती हैं कि उनके बालों की लम्बाई नहीं बढ़ पा रही और यह उनके लिए चिंता का विषय बन जाता हैं। ऐसे में आप दही की मदद ले सकते हैं क्योंकि दही में उपलब्ध एंटी फंगल गुण बालों के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दही से बने कुछ हेयर पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों की ग्रोथ बढ़ने के साथ ही उन्हें मजबूती भी मिलती हैं। तो आइये जानते हैं इन हेयर पैक के बारे में।

एलोवेरा और दही
एलोवेरा में कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जैसे विटामिन और एमिनो एसिड जो स्कैल्प और बाल दोनों को स्वस्थ रखता है। एक बाउल में दही, एलोवेरा जेल, शहद और ओलिव ऑयल डालें। सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें और अपने स्कैल्प पर लगाना शुरू करें। अब हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 45 मिनट तक लगा रहने दें। आप सौम्य शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।

शहद और दही
ये मास्क स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन रोकेगा और पोर्स को साफ़ भी करेगा। एक बाउल में दही, शहद और विनेगर को मिला कर एक अच्छा सा पेस्ट बना लें। अपने बालों को कई सारे हिस्सों में बांट लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाना शुरू करें। इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप सादे पानी का इस्तेमाल करके अपने बालों को धो सकते हैं। आप हेयर वॉश के लिए माइल्ड शैम्पू का प्रयोग करें।

केला और दही
ये मास्क स्कैल्प को हाईड्रेट और उसे साफ़ रखने में मदद करता है जिससे आपको स्वस्थ बाल मिलेंगे। एक साफ़ बाउल लें। पके हुए केले को मैश करके एक अच्छा पेस्ट बना लें। अब इसमें दही, शहद और ताज़े नींबू का रस डालें। अब सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें। आप ब्रश की मदद से इस पेस्ट को लगाएं और 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप नार्मल शैम्पू से अपने बाल धो लें।

ऑलिव ऑयल और दही
दही और ऑलिव ऑयल मिलकर बालों को मैनेज करने में मदद करते हैं और बालों के टूटने की समस्या को दूर करते हैं। सबसे पहले दो कप पानी में नींबू का रस मिलाकर उसे अलग रख दें। अब आप ऑलिव ऑयल और दही को मिक्स करें। ऑलिव ऑयल और दही के मास्क को अपने बालों में लगाएं और तकरीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब सौम्य शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। अंत में बालों को नींबू पानी वाले सोल्युशन से धोएं।

Related Articles

Back to top button