उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

अफसरों को फटकारें नहीं, अपने गिरेबां में झांकें CM अखिलेश: माया

maya-akhileshलखनऊ: उत्तर प्रदेश में आराजकता और जंगलराज के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। मायावती ने कहा कि अखिलेश को पुलिस अधिकारियों को डांटने फटकारने का कोई नैतिक हक नहीं है। उनको आम चुनाव से पहले ईमानदारी से अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पार्टी में बड़े पैमाने पर अपराधी भरे पड़े हैं। उनको पार्टी से बाहर कर जेलों की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। मायावती ने कहा कि कानून व्यवस्था की समीक्षा के नाम पर बुलाई जाने वाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में मुख्यमंत्री का संबोधन अखबारों की सुर्खियां तो बन जाता है, लेकिन जनता को इससे कोई राहत नहीं मिलती। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि दलितों का उत्पीडऩ, शोषण आदि मामलों में कांग्रेस, भाजपा व सपा सरकारों का रवैया हमेशा ही जातिवादी, दिखावटी व कागजी होता है। यही कारण है कि रोहित वेमुला व ऊना जैसी दर्दनाक घटनाएं होती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button