अद्धयात्मजीवनशैली

अबकी शुक्रवार को मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 प्रसाद, मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष डेस्क : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम कितने ही उपाय करते हैं। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाता है। ऐसे 5 प्रसाद, जिनके बिना खास तौर पर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
— मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। अत: लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।
— बताशे का संबंध चंद्रमा से भी होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं। अत: मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।
— सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है, पानी में पैदा होने वाला यह फल माता रानी को बहुत प्रिय है। यह एक मौसमी फल है।
— मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है, इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। अत: लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वे अधिक प्रसन्न होती है तथा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है।
— धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए।
इसके अलावा आप अपनी श्रद्धानुसार लक्ष्मी जी को फल, मिठाई, सूखे मेवे आदि का भी भोग लगा सकते हैं। यह प्रसाद आप माता को अर्पित करके जीवन में हर तरह की खुशियां पा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button