टॉप न्यूज़दिल्लीराजनीतिराज्य

अब अगले 5 साल क्या क्या करना है, जनता से पूछकर करेंगे तय: केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2020: ऐसा लग रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी अपने प्रतिद्वंद्वी दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों से आगे आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, दिल्ली की सत्ता में वापसी को तय मानते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत ट्वीट करना भी शुरू कर दिया है। ताजा ट्वीट के मुताबिक, ‘अब अगले 5 साल क्या क्या करना है? अगले 5 साल कौन सी प्राथमिकताएं होनी चाहिए? ये आपसे पूछकर तय करेंगे। रोज़ एक मुद्दा तय करेंगे। कल सबने तय किया कि अगले 5 साल में दिल्ली साफ़ और सुंदर करनी है।’

भाजपा के पूर्व पार्षद समेत कई लोग AAP में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कई राजनीतिक दलों के नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी भाजपा के पूर्व पार्षद समेत अन्य पार्टियों के कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वाले लोगों को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सुशील गुप्ता ने सभी लोगों को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर आप पार्टी में शामिल होने पर सभी लोगों का आभार जताया।

वहीं, इस मौके पर सुशील गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय समरसता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पटेल नगर से भाजपा के पूर्व निगम पार्षद मदन लाल बाल्मीकि, सुनील गुप्ता, एडवोकेट दिवाकर शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार समेत उनके कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button