उत्तराखंडराज्य

अब देहरादून आपकी जेब में, आज लांच करेंगे राज्यपाल ये एप….

अमर उजाला आपके लिए एक ऐसा एप लेकर आ रहा है जो रोजमर्रा की हर मुश्किल आसान करेगा। शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल केके पॉल इस मोबाइल एप को लांच करेंगे। 
अब देहरादून आपकी जेब में, आज लांच करेंगे राज्यपाल ये एप....

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप वालों की हड़ताल स्थगित, 16 जून सुबह 6 बजे घोषित होंगे ईंधन के दाम

आपको अपने घर के पास अस्पताल के बारे में जानना है, या किसी ब्रांड का कोई ताजा ऑफर। यहां सबकुछ मिलेगा। 16 जून को उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल इस एप का उद्घाटन करेंगे। 

अमर उजाला देहरादून की खबरें अब माई सिटी एप पर भी उपलब्ध होंगी।

इसके माध्यम से आपको शहर की हर खबर तुरंत आपके मोबाइल पर मिल सकेगी। साथ ही हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो भी आप इस एप पर देख सकते हैं। 

पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस एप में हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सबसे पास अस्पताल कहां हैं, यह जानकारी एप से ले सकते हैं।

आपके शहर में कौन सी फिल्म कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म का रिव्यू भी यहां उपलब्ध होगा। फिल्म के साथ शहर में शाम को कौन सी सांस्कृतिक गतिविधि होनी है, यह भी आप जान सकेंगे।

हर जानकारी बस एक क्लिक पर…

शहर के प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक और किराना स्टोर से लेकर मैकेनिक तक के नंबर यहां उपलब्ध हैं। 
इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी अमर उजाला के ‘माई सिटी एप’ से जान सकेंगे। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबरों के साथ टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी आप यहां देख सकते हैं।

एप के माध्यम से शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। बाजार में इस समय कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी मिलेगी। आप शहर में घूमने के स्थान, मंदिर, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे और जिम के बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मोटा कमीशन लेकर अब भी बदले जा रहे हैं 500-1000 के पुराने नोट

यानी अमर उजाला के ‘माई सिटी एप’ में आपको शहर की हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है। इसमें देहरादून के अलावा बनारस, आगरा, शिमला, कानपुर, लखनऊ, और चंडीगढ़ का ई पेपर भी देख सकते हैं। ऐप के माध्यम से आप न सिर्फ अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं।

एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर my city टाइप करें। लाल रंग के लोगो वाला अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button