दिल्ली

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालो की संख्या बढ़कर 10 हुई, 22 नए मामले आये सामने

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार तक 10 लोगों की स्वाइन फ्लू के कारण मौ’त हुई है जबकि 22 नए मामले सामने आए हैं। यह सारे मामले राजधानी के राममनोहर लोहिया अस्पताल में आये हैं। बीते 48 घंटे में 140 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर दिल्ली में अब तक स्वाइन फ्लू के 580 मरीज हो चुके हैं।

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालो की संख्या बढ़कर 10 हुई, 22 नए मामले आये सामनेस्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और हर जरूरी इंतजाम करने के लिए मुस्तैद हो गया है। दिल्ली के 19 सरकारी और 6 प्राइवेट अस्पतालों के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती दूसरे राज्यों के मरीजों को भी जोड़ दिया जाए तो यह स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का आंकड़ा 800 के पार हो गया है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सभी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सभी व्यवस्था की जाये और लोकल लेवल पर दवाइयां, किट व वैक्सीन उपलब्ध कराया जाये।

मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जे।पी नड्डा ने हाल ही में राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की थी। राज्यों से अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने को भी कहा गया है। दिल्ली सरकार ने राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए अधिसूचना जारी की है।

Related Articles

Back to top button