उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेरिका की जेवियर यूनिवर्सिटी द्वारा सीएमएस छात्र को 72000 डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अनिकेत शर्मा ने अमेरिका की जेवियर यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु 72,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अनिकेत को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र की सफलता पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सी.एम.एस. छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक सी.एम.एस. के 45 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं। उम्मीद है कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिकार्ड संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होंगे।

Related Articles

Back to top button