International News - अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सीनेट से कहा कि व्हाइट हाउस को रूस से संबंधित मामलों में लचीला रुख अपनाने दिया जाए। इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को रूस पर नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी। टिलरसन ने अमेरिकी चुनाव में रूस की कथित दखलअंदाजी के संदर्भ में रूस के साथ निर्णायक संवाद के महत्व पर जोर दिया। टिलरसन का आग्रह उसी दिन आया है, जब सीनट ने रूस पर नए प्रतिबंध संबंधी विधेयक को पारित कर दिया। आपको बता दें, कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध संबंधी विधेयक के पक्ष में 97 जबकि विपक्ष में दो वोट पड़े।

Related Articles

Back to top button