उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

अयोध्या में लगेगी भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा, तैयारियां शुरू

लखनऊ : अयोध्या में योगी सरकार ने भगवान श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होगी। अयोध्या में सरयू के किनारे सटी 100 हेक्टेयर भूमि पर प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कैबिनेट मंत्रियों ने प्रस्ताव पर फैसला लिया। सरयू किनारे 100 हेक्टेयर भूमि पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के कार्य को तेजी के साथ शुरू किया जाए। प्रतिमा के साथ अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी योजना तैयार होनी चाहिए। इसमें भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हो।

बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। इसमें ट्रस्ट का नाम और उनके ट्रस्टी भी तय किए जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय निर्माण निगम के डिजाइन कंसल्टेंट के चयन के लिए पूर्व में की गई कार्यवाही को निरस्त करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया का अनुमोदन भी किया गया। प्रदेश सरकार ने प्रतिमा स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी सहायता और सुझावों के लिए गुजरात सरकार के साथ एमओयू करेगी। निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम की अलग इकाई स्थापित करने पर भी विचार चल रहा है। प्रस्तावित साइट का जियोलाजिकल, हाइड्रोलॉजिकल और सीस्मिक (भूकंप) सर्वे कराया जाएगा। (नीरी) से एन्वायरमेंट असेसमेंट एंड फिजिबिलिडी स्टडी के साथ आईआईटी कानपुर भी इसमें सहयोग प्रदान करेगा। इस कार्य के समन्वय और क्रियान्वयन के लिए वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक और आवास विकास के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button