मनोरंजनवीडियो

अर्चना पूरन सिंह करवा रहीं अपने पति परमीत सेठी से करवा रही ये काम, वीडियो हुआ वायरल

देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है। सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। देश के ऐसे में हालातों में तमाम बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स भी इस समय अपने घरों में ही कैद हैं। ये बॉलीवुड सेलेब्स इस समय का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कोई घरेलू कामकाज कर रहा है तो कोई करवा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री और रियलिटी शो की जज अर्चना पूरन सिंह इस समय का भरपूर फायदा उठा रही हैं।

लॉकडाउन के बीच हर एक बॉलीवुड सेलेब अपने घर में ही हैं। कोई कुकिंग में हाथ आजमा रहा है, तो कोई लगा हुआ है घर की साफ सफाई करने में। लेकिन रियलिटी सो की जज और अभिनेत्री अर्चान पूरन सिंह इन दोनों ही कामों से इतर काम करवाने में लगी हुई हैं। वो भी अपने पति परमीत सेठी से।

दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्चना के पति और अभिनेता परमीत सेठी अपने गार्डन की झाड़ू लगा रहे हैं। इस काम में उनका हाथ बटा रही हैं मम्मीजी। इस वीडियो को साझा करते हुए अर्चाना ने कैप्शन में लिखा है, ‘आह… घरेलू शासन, जब पति हाथ में झाड़ू उठा ले… झगड़े के लिए नहीं सफाई के लिए। स्पेशल ऑप्स की जगह परमीत सेठी स्पेशल सर्विसेज उपलब्ध करवा रहे हैं।’

वीडियो में अर्चना परमीत की टांग खिंचाई करती हुई नजर आ रही हैं। अर्चना वीडियो में परमीत से पूछती हैं कि वो क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में परमीत कहते हैं वो माली का काम कर रहे हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अगर आप अच्छी तरह से झाड़ू लगाएंगे तो आपकी जॉब यहां पर परमानेंट हो सकती है। दोनों के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B_KjhvOpTBP/?utm_source=ig_embed

 

Related Articles

Back to top button