Entertainment News -मनोरंजन

अर्जुन कपूर की शर्टलेस फोटो वायरल, मलाइका ने किया कमेंट

मुम्बई : अभिनेता अर्जुन की फोटो पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोरा ने मसल्स वाले कुछ इमोजी शेयर किए हैं। लगता है इन दिनों फिटनेस के मामले में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका से काफी इंसपायर हैं। मलाइका की तरह वे भी नियमित जिम और योग कर अपनी बॉडी को परफेक्ट शेप देने में लगे हुए हैं। हालही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वे काफी आकर्षक लग रहे हैं। अर्जुन की ये फोटो फैंस के साथ ही साथ मलाइका को भी इतनी पसंद आई कि, वो खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। मलाइका के साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अर्जुन कपूर की इस फोटो पर कमेंट्स किए हैं। कुछ ही घंटों में अर्जुन की इस फोटो को लाखों लाइक्स और कमेंट मिल गए। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो शर्टलेस फोटो शेयर की हैं। इन फोटो के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा है- ‘वॉरियर मूड ऑन’ #panipat इनमें से एक फोटो में वे डिम लाइट में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। पहली फोटो में अर्जुन शर्टलेस है और दूसरी में वे वर्क आउट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों में उनकी बॉडी काफी टोन्ड लग रही है। अर्जुन की फोटो पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोरा ने मसल्स वाले कुछ इमोजी शेयर किए हैं। जबकि, रितेश देशमुख ने अर्जुन की हल्क जैसी बॉडी देखने के बाद कमेंट कर लिखा- ‘भाऊ एकदम कड़क…।’ इसकी तरह एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लिखा- ‘फॉरएवर 21’ वहीं रोहित शेट्टी ने लिखा- ‘बहुत अच्छे अर्जुन।’ इन सेलेब्स के साथ ही साथ फैंस ने भी अर्जुन की इन फोटोज पर खूब कमेंट्स किए। कुछ फैंस कमेंट्स के जरिए ऐसी मसल्स पाने का तरीका पूछ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अर्जुन की टोन्ड बॉडी की तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे एक योद्धा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पार्वती बाई का रोल कृति सेनन और अहमद शाह के रोले में संजय दत्त प्ले कर रहे हैं। इनके साथ ही फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और मोहनीश बहल भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button