Lucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

अलविदा की नमाज पर पुराने लखनऊ में बवाल

9 (2)लखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खां का घेराव करने निकले शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद व उनके समर्थकों को पुलिस ने शहीद पथ पर रोकने का प्रयास किया। इस पर समर्थक आगे जाने पर अढ़े रहे। उधर पुलिस समर्थकों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगा दी थी। इस पर प्रदर्शकारियों ने नारे बाजी शुरू कर दी। इस बीच कई लोग दूसरे रास्तों से आगे बढ़ना शुरू कर दिया। यह देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिससे प्रदर्शकारी उग्र हो गये। जिसके बाद पुलिस और उनके बीच जमकर झडप हुई। लाठीचार्ज के दौरान कई लोग चोटिल हुए। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शमिल थे। इसी बीच प्रदर्शन मंे आए एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। इसकी सूचना आग की तरह फैल गयी। मौत की सूचना पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गये। शुक्रवार आसिफी इमामबाड़े में अलविदा की नमाज अदा होने के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद अपने हजारों समर्थकों के साथ आजम खां का घेराव करने के लिये निकले। उधर प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया था। आसिफी इमामबाड़े से आगे बढ़ रहे धर्मगुरु समर्थकों को छत्ते वाले पुल के पास रोकने का पुलिस ने प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की नई रणनीति तैयार की और शहीद स्मारक के पास अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर बेरीकेडिंग लगा दी। वहीं जब प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक पर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल युवकों ने शहीद स्मारक के पास बने बंधे पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। यहीं पर पुलिस का धैर्य जवाब दे गया और प्रदर्शनकारियों पर लाठियों चलनी शुरू हो गयी। पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में दर्जनों लोग चोटिल हुए। उधर जवाब में प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इन सबके बीच जाफरिया कालोनी मुफ्तीगंज निवासी मो.कर्रार मेंहदी रिजवी भी चोटिल हो गये। आनन फानन में कर्रार को इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर भेजा गया। लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गई। मो.कर्रार मेंहदी रिजवी की मौत पुलिस की लाठी से हुई या फिर किसी अन्य कारण से यह स्पष्ट नहीं हो सका। उधर मौत की खबर लगते ही मौलान कल्बे जव्वाद व उनके समर्थकों ने आजम खां के विरोध नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके कारण वहां पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इसी बीच शाम करीब 4ः30 बजे की बीच मौलाना कल्बे जव्वाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button