BREAKING NEWSउत्तर प्रदेश

अलीगढ़ का भी नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार!

लखनऊ : भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ करने की बात करना शुरू कर दिया है। अलीगढ़ का नाम बदलने की सबसे पहले कवायद कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री रहते की थी, लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकार होने के चलते मकसद में सफल न हो सके। शहरों का नाम बदलने की कवायद आगरा को अग्रवन करने के साथ फिर से शुरु हो गई है। इसके साथ ही पिछले काफी समय से चली आ रही अलीगढ़ को हरिगढ़ करने की मांग उठने लगी है। योगीराज में 2018 में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ का प्रस्ताव की तैयारी की गई थी। इसके साथ ही सांसद सतीश गौतम व शहर विधायक संजीव राजा ने अलीगढ़ को हरिगढ़ करने के मांग शासन स्तर पर की थी।

हालांकि सबसे पहले विश्व हिन्दू परिषद ने 2015 में अलीगढ़ में एक प्रदेशव्यापी बैठक में प्रस्ताव पास कर अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की बात की थी। वहीं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 1992 में मुख्यमंत्री रहते हुए शहर का नाम हरिगढ़ करने कोशिश की थी लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, इसलिए उनकी कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकीं।

Related Articles

Back to top button