Uncategorized

अस्पताल में नर्स से छह लोगों ने किये सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

अमरोहा : बीती रात एक प्राइवेट अस्पताल में छह लोगों ने एक नर्स से सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हदें पार कर आरोपियों ने पीड़ि़ता के प्राइवेट पार्ट्स को भी चोट पहुंचाई है। वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में छह में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित अपने घर में सोते हुए मिले, जबकि तीन फरार हैं। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव डगरौली में एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात एक नर्स से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब पीड़ि़ता ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके निजी अंगों पर झाड़ू से भी हमला किया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विपिन ने बताया कि पीड़िता ने पहले सिर्फ झाड़ू से निजी अंगों पर हमले की बात बताई थी। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button