अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

अहंकार और अति आत्मविश्वास सबसे बड़े दुश्मन : शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली : बिहार और उत्तरप्रदेश में उपचुनावों में मिली हार के लिए भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है सर, उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव परिणाम आपको और हमारे लोगों को अपनी सीटबेल्ट कस के बांधने की तरफ इशारा कर रहे हैं। आगे का समय काफी कठिन है। आशा और प्रार्थना करते हैं कि हम इस संकट से जल्द ही उभरेंगे, जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा होगा। परिणाम हमारे राजनीतिक भविष्य के बारे में कई बातें कर रहे हैं। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते। उम्मीद है कि पार्टी इस मुश्किल की घड़ी से जल्द निकलेगी।

शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से नाराज नेताओं में से हैं जो समय-समय पर भाजपा के विपरीत बयानों के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है, उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों ने पार्टी को हैरत में डाल दिया है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गोरखपुर और फूलुपर सीट पर भी हार गई सामना किया है। वहीं बिहार के अररिया में भी राजद ने बीजेपी को पटखनी दी है। इस उपचुनाव में बीजेपी की यह हार इसलिए भी करारी हार है क्योंकि यूपी की जिन दो सीटों पर उसे हार मिली है, उनमें से एक करीब 30 सालों से बीजेपी का गढ़ कही जाती थी। सीएम बनने से पहले गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ जीते थे।

Related Articles

Back to top button