BREAKING NEWSLucknow News लखनऊTOP NEWS

आंधी-बारिश से उत्तर प्रदेश में 15 की मौत, 133 मकान ढहे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश और आंधी से 14 जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। सरकारी डेटा के मुताबिक 9 से 12 जुलाई के बीच 23 जानवर भी मारे गए जबकि 133 मकान ढहे। प्रभावित होने वाले जिलों में उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खिरी, गोरखपुर, कानपुर नगर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं। लखनऊ में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। देश के पूर्वोत्तर इलाके में भी भारी बारिश जारी है। भूस्खलन और बाढ़ से इस इलाके में शुक्रवार को 7 लोगों की जान गई। असम में ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ से 4.23 लाख लोग प्रभावित हैं। असम में धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, जोरहाट, डारैंग, बारपेटा, नलबारी, मजौली, चिरंग, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट समेत 17 जिलों में बाढ़ है। गोलाघाट में बाढ़ से 3 लोगों की मौत हो गई। असम सबसे ज्यादा असर बारपेटा पर पड़ा है। यहां 85 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा 800 गांव और 41 रेवेन्यू सर्किल बाढ़ में डूब गए हैं। लोगों को राहत देने के लिए कैंपों की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button