Crime News - अपराधNational News - राष्ट्रीयTOP NEWS

आंध्र प्रदेश में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

हैदराबाद: कोरोना वायरस के बीच नकली नोट बनाने का कार्य भी जोरों से चल रह है। आंध्र प्रदेश में कल चार लोगों को नकली भारतीय मुद्रा  नोट छापने में शामिल होने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम गोदावरी जिले के चेबरोलू गांव से पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से  1,49,200 रुपये के नकली नोट और दो रंगीन प्रिंटर जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस सभी छानबीन में जुटी हुई है। 

बता दें कि देश पहले ही इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे में देश में लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है। इस लॉकडाउन में काफी राहत प्रदान की गई है। दिशा-निर्दशों के साथ काफी हद तक आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया गया है। अब आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट को भी फिर से खोला जाएगा। हालांकि अभी खतरा टला नहीं है, खराब होती आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह छूट प्रदान की जा रही है। 

फिलहाल देश में कोरोना संकट से अभी तक छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा साव दो लाख के पार पहुंच गया है। अभी तक चीन के वुहान से फैले कोरोना का कोई कारगार इलाज नहीं मिल पाया है। सभी लोग अपने स्तर पर इस वायरस का का इलाज ढूंढ रहे हैं। कई देश तो एक साथ मिलकर इस वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बना रहा है, लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है। 

Related Articles

Back to top button