Entertainment News -मनोरंजन

आखिर क्या करती हैं इन 6 बॉलीवुड सितारों की पत्नियां, सुनकर दंग रह जाएंगे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों के बारे में तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते होंगे परंतु क्या आप को यह बात मालूम है कि आखिर आपके पसंदीदा कलाकार की पत्नी असल जिंदगी में क्या किया करती हैं। अगर आपको नहीं मालूम तो आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के 6 ऐसे ही कलाकारों की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन 6 कलाकारों की पत्नियां असल जिंदगी में क्या करती हैं…

शरमन जोशी की पत्नी

बॉलीवुड पर्दे पर आई फिल्म 3 इडियट में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके अभिनेता शरमन जोशी को लोग काफी ज्यादा पसंद किया करते हैं। अगर बात उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की करें तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी है। आपको बता दें कि शरमन की पत्नी प्रेरणा उनके वर्क एसाइनमेंट को पूरा करने में उनकी काफी ज्यादा मदद किया करती है।

विवेक ओबरॉय की पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय की बात करें तो विवेक ओबरॉय कभी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रिलेशनशिप की वजह से लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरा करते थे। परंतु जब उनकी भिड़ंत सलमान खान के साथ हुई तो उसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन से दूरियां बना ली। ऐश्वर्या राय बच्चन से दूरियां बनाने के बाद उनकी मां ने उन्हें अरेंज मैरिज करने की सलाह दी। अरेंज मैरिज करने की सलाह देने के साथ ही उनकी मां ने उन्हें प्रियंका से मिलवाया था जो कि कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज की बेटी है। प्रियंका की बात करें तो वह एक बहुत अच्छी सोशल वर्कर है। इसके साथ ही साथ वह आर्टिस्ट फाउंडेशन फॉर आर्ट नामक संस्था भी चलाती है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। लोग सबसे ज्यादा उनकी एक्टिंग को पसंद किया करते हैं। अगर बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अंजलि की करें तो वह एक हाउसवाइफ है परंतु वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हर एक वक्त साथ निभाया करती है।

सोहेल खान की पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव की बात करें तो उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पंजाबी परिवार में जन्म लेने वाली सीमा मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने कैरियर बनाने के लिए मुंबई गई थी। जहां उनकी मुलाकात सोहेल के साथ हुई और कुछ साल बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी रचा ली। आपको बता दें कि सोहेल खान की पत्नी आज एक मशहूर फैशन डिजाइनर है। आज मुंबई के साथ-साथ दुबई में भी उनका कपड़ों का स्टाफ मौजूद है। इसके साथ ही साथ मुंबई में उनका एक स्पा सलून भी है।

जॉन अब्राहम की पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि पहली मुलाकात में दोनों के रिश्ते नहीं बने थे। इसके पीछे की वजह उस वक्त जॉन के बिपाशा बसु को डेट करने को बताया जाता है। परंतु कुछ दिनों बाद ही जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु से ब्रेकअप कर प्रिया से शादी रचा ली। आपको बता दें कि प्रिया एक अमीर परिवार से संबंध रखती है। उनके पिता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है वही प्रिया एक इन्वेस्टमेंट बैंकर है।

इरफान खान की पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बारे में ऐसा बताया जाता है कि वह इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर काफी ज्यादा परेशान है। उनकी पत्नी सुतापा सिकंदर उनके मुश्किल की घड़ी में आज भी उनके साथ खड़ी है। अगर बात उनकी पत्नी के पेशे की करें तो वह एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button