अद्धयात्म

आखिर क्यों पांडवो ने अपनी इकलौती बहन को ही बना दिया था विधवा

कोरवो और पांडवो की इकलौती बहन का दुशाला था कहा जाता है की वो इकलौती होने की वजह से उसकी हर ख्वाहिस उसके बोलने से पहले ही पूरी कर दी जाती थी लेकिन शादी के बाद उसका जीवन कई कठिनाइयों से गुजरा था दुशाला का विवाह सिंदु राज्य के राजा जयद्रथ से हुआ था जयद्रथ काफी वीर योद्धा था लेकिन अपने पति के बुरे व्यवहार की वजह से दुशाला हमेशा दुखी रहती थी।
कहा जाता है की जयद्रथ का व्यवहार महिलाओ के प्रति अच्छा नहीं था उसके इसी व्यवहार की वजह से दुशाला काफी परेशान रहती थी लेकिन हद तो तब हो गयी जब जब जयद्रथ ने द्रोपदी का अपहरण कर लिया कहा जाता है की द्रोपदी के अपहरण करने पर पांडव बहुत ज्यादा क्रोधित हुए थे और वो जयद्रथ को मार देना चाहते थे।
लेकिन तभी द्रोपदी ने उन्हें रोक दिया द्रोपदी ने  अपने पतियों को रोकते हुए कहा कि जयद्रथ उनकी बहन दुशाला के पति हैं अगर जयद्रथ की मृत्यु हो जाती है तो उनकी इकलौती बहन विधवा हो जाएगी द्रोपदी की बात सुनकर पांडवो ने जयद्रथ को मारा तो नहीं लेकिन उसे गंजा कर दिया इस घटना के बाद जयद्रथ के मन में पांडवों से अपने अपमान का बदला लेने की भावना तेजी से बढ़ने लगी थी।
कुछ समय बाद दुर्योधन ने जयद्रथ को अपनी सेना के साथ युद्ध में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा जयद्रथ ने दुर्योधन के आमंत्रण को स्वीकार किया और युद्ध के लिए निकल पड़ा इस युद्ध के दौरान जयद्रथ  ने अभिमन्यु की छल से हत्या कर दी।
जिसके बाद अपने बेटे की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए अर्जुन ने श्रीकृष्ण की मदद से एक बार में ही जयद्रथ का सिर धड़ से अलग कर दिया और अपनी इकलौती बहन को विधवा बना दिया।

Related Articles

Back to top button