Lucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीय

आजम खां के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग

azamलखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन पर खर्च होने वाली धनराशि के बारे में नगर विकास मंत्री आजम खां के वक्तव्य से नाराज एक व्यक्ति ने देशद्रोह का आरोप लगाया है। उन्होंने सुल्तानपुर की एक अदालत में परिवाद दायर कर दंडित करने की मांग की है। प्रकरण में मजिस्ट्रेट ने थाने से आख्या तलब की है।शहर के निरालानगर निवासी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने एसीजेएम सरोज यादव की अदालत में नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ परिवाद दायर किया है। जिसमें कहा गया कि 21 नवंबर को अखबारों में छपे समाचार से ज्ञात हुआ कि मंत्री आजम खां ने रामपुर में मुलायम सिंह के जन्मदिवस समारोह में अकूत धन खर्च किया है। जौहर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम पर खर्च की जाने वाली धनराशि का ब्योरा मांगने पर मंत्री ने मीडिया से कहा कि सारा पैसा तालिबानी फंड का है। इसका इंतजाम दाउद इब्राहिम और अबू सलेम ने किया है। मंत्री के इस बयान को वादी ने देशद्रोह व राष्ट्र की सुरक्षा अखंडता के लिए खतरा बताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। आजम खां ने जिम्मेदार पद पर रहते हुए जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। ऐसे में धारा 295 व 124 क के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

Related Articles

Back to top button