अद्धयात्म

आज का राशिफल, दिनांक- 12 मार्च 2017, दिन रविवार

।।आज का राशिफल।।

आज का दिन मंगल मय हो

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके परिवार मे स्थितियां मनोनुकूल रहेंगी।आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे।
सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- हरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों पर अटल रहेंगे।घर परिवार के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप जौ का आटा या जौ दान दे उत्तम होगा।

शुभ रंग :- नीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।रुके हुए कार्य पूरे होंगे।बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति होगी।
सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमन्द विप्र को यथाशक्ति द्रव्य दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।

सुझाव:- आज आप रक्त चन्दन से श्री गणेश जी की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।आपके माता जी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकताहै।

सुझाव:- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप किसी नए कार्य को प्रारम्भ करेंगे तो सफलता मिलने की सम्भावना अधिक है।भाग्य आपका साथ दे रहा है।

सुझाव:-आज आप भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें मंगल होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है।मानसिक शांति मिलेगी।

सुझाव:- आज आप पीले वस्त्र या अंन्न का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके संतान के दायित्व की पूर्ति होने की सम्भावना।प्रियजनों से मुलाकात होगी।

सुझाव:- आज आप पक्षियों को दाना खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आप नौकरी को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।आय संबंधी परेशानी आ सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप अपने ईष्ट को स्मरण कर कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना है।परिवार में मंगल योजना को बल मिलेगा।

सुझाव:- आज आप अपने पूर्वजों के प्रति आदर भाव रखें उत्तम होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके नए सम्बन्ध बनेंगे जो भविष्य में आपको उन्नति प्रदान करेंगे।

सुझाव:- आज आप फलों का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- केसरिया।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।संतान पक्ष से प्रसन्नता।

सुझाव:- आज आप किसी ब्राह्मण को सफेद रंग का गमछा दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

Related Articles

Back to top button