Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

आज का राशिफल : 16 अप्रैल 2019

मेष : रचनात्मक कार्यक्रम सफल रहेंगे। पठन, पाठन व लेखन आदि के कार्य में ध्यान लगेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष : दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें तथा दूसरों के कार्य में दखल न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य मिल सकेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे।

कर्क : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

सिंह : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति की संभावना है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभदायक रहेगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। धनार्जन होगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या : किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

तुला : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नए विचार मन में आएंगे। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

वृश्चिक : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। आराम व मनोरंजन का समय नहीं मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। चिंता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं।

धनु : तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य में अनुकूलता रहेगी।

मकर : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। किसी भी अपरिचत पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से बचें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ : किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक व्यय बढ़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभप्रद बनेगी।

मीन : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यग्रता पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य आश्चर्यजनक बड़ा लाभ दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button