Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

आज का राशिफल : 29 नवम्बर 2018

आज का मंत्र : ऊँ गं गुरुवे नमः।।


मेष : आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।
वृष : आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लाॅट खारीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खाो सकते हैं।
मिथुन : आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
कर्क : आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपøाी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह : आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खाूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।
कन्या : आज आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खाान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।
तुला : आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीøिात स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
वृश्चिक : आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखों। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।
धनु : आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।
मकर : आप बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ : आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधीजानो से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखों। अन्यथा किसी गुप्त रोग या मूत्र संबंधी रोग होने की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुखा सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।
मीन : संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।
द्वारा-पंडित प्रखर गोस्वामी, एस्ट्रो गुरुकुल क्लासेज
सम्पर्क करें- व्हाट्सएप्प द्वारा – 91 7881106274

Related Articles

Back to top button