Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

आज का राशिफल : 6 दिसम्बर 2018

मेष : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुरानी बीमारी उठ सकती है। बेचैनी रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी गंभीर समस्या से सामना हो सकता है।
वृष : व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शोक समाचार मिल सकता है।
मिथुन : धनार्जन सुगमता से होगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्‍त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेचैनी रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा।
कर्क : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में लापरवाही न करें। कहासुनी हो सकती है। पठन-पाठन में मन लगेगा। उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें। घर के बच्चों पर कड़ी निगाह रखें।
सिंह : बेकार बातों पर ध्यान न दें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। सावधानी आवश्यक है। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या : वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्‍छी बात का भी विरोध हो सकता है। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
तुला : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद से बचें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक : नेत्र पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन तथा व्यवसाय वृद्धि के योग बनते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी न करें।
धनु : भय की स्थिति बन सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लेनदेन में सावधानी रखें। जरूरी निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी न करें। आय में कमी रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रमाद न करें।
मकर : कोई बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कुम्भ : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। काम में प्रगति होगी। धनार्जन सहज होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
मीन : पूजा-पाठ में मन लगेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए मित्र बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। पुराना रोग उठ सकता है।

  • पंडित कामता प्रसाद मिश्र

Related Articles

Back to top button