अद्धयात्मजीवनशैली

आज का राशिफल : 6 मई 2019

मेष : यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता व खुशी का वातावरण रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा। रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष : लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कुसंगति से बचें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से खिन्नता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन : मनोरंजक यात्रा हो सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है। जोखिम न उठाएं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास भरपूर करें।

कर्क : व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें। योजना फलीभूत होगी।

सिंह : यात्रा मनोरंजक हो सकती है। किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी पुराने अटके काम में बाहरी सहयोग से सफलता प्राप्त होगी।

कन्या : चोट व रोग से बचें। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। जल्दबाजी से किए गए कार्य से हानि संभव है।

तुला : भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। दूसरों की सहायता से संतुष्टि मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता प्राप्त होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है।

धनु : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ ले पाएंगे। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर : बनते कार्यों में विलंब हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

कुंभ : पुराने अटके काम पूरे होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा।

मीन : दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास से कार्य कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button