अद्धयात्म

आज प्रेम-प्रसंग के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानिए

मेष- व्यस्तता के कारण पार्टनर समय नहीं दे पायेगा। घर भूमि आदि से लाभ की संभावना है। जीवनसाथी को आपके हर कार्य में रुचि रहेगी। वह अपनी भावना आपको बताना चाहेगा। लवर के इन्ट्रेस्ट को आज समझें और दिन को प्यार भरी बातों से यादगार बनाएं।

वृषभ- प्रेम का ग्रह शुक्र, आपके लग्न में गोचर कर रहा है। जीवनसाथी से खूब बनेगी। प्रेम के क्षण इकट्ठे बिताएंगे। साथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। लव पार्टनर से मदद मिल सकती है। आज लव लाइफ में बदलाव हो सकते हैं। धन या परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। धन का व्यय भी ज्यादा होगा। कल्पना की दुनिया में न रहें, यथार्थ का सामना करें।

मिथुन- जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। उसकी नौकरी पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है। जिस कारण बेचैन रहेंगे। लवर को विदेश से लाभ या स्कालरशिप मिल सकता है। कुछ लोगों का विदेश में विवाह तय हो सकता है। मंगेतर के साथ मूवी आदि जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क- प्रेमी के साथ सहज संबंध बनाए रखें। आज सितारे आपके साथ नहीं है। प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है। झूठी शान के लिए यदि आपने झूठ बोला है, तो हो सकता है, वह सामने आ जाए। कुछ लोगों की सेहत ढीली रह सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन रहेगी।

सिंह- आज आपका आकर्षण सबको प्रभावित करेगा। पति-पत्नी के बीच मानसिक तनाव बढ़ेगा। बच्चों के खर्चों को लेकर तकरार हो सकती है। विपरीत सेक्स की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। संस्थान में किसी सहयोगी के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं।

कन्या– लव पार्टनर भावनात्मक रहेगा। उसकी भावनाओं की कद्र करें। अपनी बातों को पार्टनर पर न थोपें। इस कारण लव रिलेशन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। विवाहित जोड़ों का आज का दिन अशांति भरा गुजर सकता है। धैर्य रखें और संबंधों को सुधारने के लिये मित्रों की सलाह ले सकते हैं।

तुला- सगाई या विवाह तय होने में रूकावट आ सकती है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। नौकरी की समस्याओं के कारण विवाहित जोड़ों का दिन उतार—चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। प्रेमी से कोई बड़ा सरप्राईज मिल सकता है।

वृश्चिक – प्रेमी के साथ अनबन रहेगी। प्रेम संबंधों में अस्थिरता आ सकती है। खुद पर कंट्रोल रखें। प्रेमी पर हावी न हों। विवाहित जोड़ों के लिये दिन रोमांटिक है। खूबसूरत लगने के लिये नयी ड्रेस या गहने आदि खरीद सकते हैं। साथी आपसे प्रभावित होगा। विवाहित जीवन में रोमांस की वापसी महसूस करेंगे।

धनु– प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है या उसकी सेहत खराब हो सकती है। आपका व्यक्तित्व काफी लोगों को प्रभावित करेगा, जिसके कारण नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अकेले जातकों को लव पार्टनर मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी को ब्लड प्रेशर की तकलीफ हो सकती है।

मकर– दिन परेशानियों भरा गुजरेगा। लवर का सहयोग और साथ आपके दिल को सकून देगा। सगाई या विवाह टूट सकता है। क्रोध के कारण जीवनसाथी नाराज होकर आपको छोड़ सकता है। समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कुंभ– आज काफी रोमांटिक दिन है। मित्र या प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। अपने मन की बात पार्टनर को बताएं। अकेले जीवन जी रहे लोगों के लिये दिन रोमांस और खुशियां लायेगा। कुछ लोगों के के जीवन में किसी नए प्रेम की हुई इंट्री का पता पुराने साथी को लग सकता है। ऐसे में अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश करेंगे। दिन तमाम तरह की सरप्राइज से भरा होगा।

मीन– आपके कार्यों को आज सराहा जाएगा। आपका प्रेमी आपसे आकर्षित होगा। आज आपका ज्यादा समय रोमांस में बीतेगा। विवाह के संयोग बन रहें है। अगर प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं तो प्रेमी से बात कर लें। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button