टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

आज रात 12 बजे से दस राज्यों में नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

चंडीगढ़ : दस राज्यों में आज रात 12 बजे के बाद रोडवेज की लगभग 4100 बसों के पहिए थम जाएंगे। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व चंडीगढ़ के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। हरियाणा में परिवहन व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने की संभावना है। चूंकि, रोडवेज प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है। प्राइवेट बसें लाखों यात्रियों को ढोने में सक्षम नहीं हैं। हड़ताली कर्मियों पर सरकार एस्मा के तहत कार्रवाई कर बसें चलाने का पूरा प्रयास करेगी। सरकार के कड़े रुख को देखते हुए तय है कि पुलिस इस बार भी कर्मचारियों पर लाठियां भांजने से गुरेज नहीं करेगी। ऐसे में कर्मचारियों और पुलिस में झड़प होने के आसार हैं। इससे पहले हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध रोडवेज कर्मचारी यूनियन एवं रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता राजपाल नैन ने राज्य सरकार से कहा था कि वह उनकी मांगों को लेकर बातचीत करे अन्यथा 16-17 अक्टूबर को बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने सरकार एस्मा जैसी कार्रवाई कर कर्मचारी आंदोलनों को नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से ही हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मी हड़ताल पर नहीं जाना चाहते। सरकार यदि 16-17 अक्टूबर की हड़ताल की टालना चाहती है तो वह तालमेल कमेटी के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाएं और मानी गई जायज मांगें लागू करने के आदेश जारी करें।

15 साल की लड़की के गाने ने इन्टरनेट पर मचाया धमाल

Related Articles

Back to top button