दिल्लीराज्य

आज रात 8 बजे के बाद यहां होगी तेज बारिश..गिरेगी बिजली

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम बदल गया है। तेज बारिश और ओले पड़ रहे हैं। अचानक बदले इस मौसम की वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है। विभाग ने इसकी चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। 21 से 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई थी।

आज रात 8 बजे के बाद यहां होगी तेज बारिश..गिरेगी बिजली सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। लेकिन करीब नौ बजे तेज धूप निकलने से बारिश की संभावना कम देखी जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे मौसम बदला और बूंदाबांदी होने लगी। ईरान और अफगानिस्तान में उठे चक्रवात का असर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में दिखाई देने वाला है। 21 से 23 जनवरी तक बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 24. 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज का 5.1 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश और ओले गिरने की भविष्यवाणी की है। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर में भी मंगलवार और अगले कुछ दिनों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी ते दिन हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश के बीच ही लोगों को गणतंत्र दिवस मनाना हो सकता है। बारिश के चलते इस दिन ठिठुरन भी बढ़ सकती है।

मौसम खराब होने के कारण सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी जारी रही। इस दौरान लखनऊ से जम्मू जाने वाली वाली इंडिगो की उड़ान और यहां से वापस जाने वाली फ्लाइट लेट रही। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह 6:20 बजे कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2 घंटे, शारजाह से सुबह 8:35 बजे आने वाली फ्लाइट पौने 2 घंटे, शाम करीब 4:15 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट 2 घंटे और पटना से शाम 5 बजे आने वाला फ्लाइट दो घंटे देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button