उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

आज विवाह बंधन में बंधेंगी रीवा की राजकुमारी, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री की बनेंगी बहू

रीवा की राजकुमारी मोहिना उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। सतपाल के छोटे बेटे सुयश रावत आज विवाह बंधन में बंधेंगे। मोहिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री भी हैं। सुयश के विवाह समारोह के लिए हरिद्वार के बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। इस शादी का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न राज्यों से सतपाल महाराज के अनुयायियों के साथ ही विदेशों से भी मेहमान पहुंचे हैं। वधू बनने जा रही मोहिना के राजघराने से जुड़े होने के साथ ही फिल्म जगत से नाता होने के चलते हुए कई सिने कलाकार भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। बताया गया कि शाम को बारात आदि के साथ समारोह की अन्य प्रक्रिया शुरू होंगी।

कई वीवीआईपी पहुंचेंगे शाही शादी में, पुलिस अलर्ट

कैबिनेट मंत्री और अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे की शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य भी शाही शादी में पहुंच सकती हैं। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है।अपने बड़े बेटे की शादी भी सतपाल महाराज ने इसी स्थल पर की थी।

Related Articles

Back to top button