उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

आज UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 47 वर्ष के हो गए, मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 47 वर्ष के हो गए। पांच जून को उनका जन्मदिन है। हालांकि योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं, लेकिन उनके समर्थक विभिन्न आयोजन करके उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन बधाई। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने में सराहनीय काम किया है, विशेषकर कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इस जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार व्यक्त किया है।

देश के गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है।

लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर जन्मदिन की बधाई देने राज्यपाल रामनाईक पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ के 47 वर्ष पूरे होने पर राजधानी लखनऊ में होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दारुलशफा स्थित बजरंगबली के मंदिर में पूजा, प्रार्थना और सुंदरकांड का पाठ किया गया। चंद्रशेखर चबूतरा पर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की अगुवाई में पूरे दिन प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान बहुत से नेताओं ने उपस्थित होकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाग लिया

Related Articles

Back to top button