Entertainment News -मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर ने पढ़ी ऐतिहासिक पुस्तकें


मुम्बई : एक दौर ऐसा भी था जब कलाकार किसी इमेज में कैद हो जाया करते थे लेकिन अब कलाकार विविध रोल कर रहे हैं। जिस कैरेक्टर को करते हैं, उसकी पूरी रिसर्च करते हैं। चूंकि आजकल बायोपिक और रिएलिस्टिक फिल्में ज्यादा बन रही हैं, इसलिए किरदार को समझना बेहद जरूरी है और इसके लिए कई बार कुछ समय के लिए पब्लिक से दूरी बनानी पड़ती है। अपने ही लोगों से मेलजोल बंद करना पड़ता है ताकि किरदार के लिए पूरी तैयारी की जा सके। आदित्य रॉय कपूर भी ऐसा ही कर रहे हैं। वह करण जौहर की फिल्म कलंक में हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें काफी समय तक दुनिया से अलग रहना पड़ा क्योंकि भारतीय इतिहास को समझना जरूरी था जिसके लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक पुस्तकें पढ़ीं। कई ब्लैक एंड व्हाईट फिल्में देखीं ताकि भारत को सही तरीके से समझ सकें। इसके लिए उन्होंने डिजाइनरों का भी सहयोग लिया।

Related Articles

Back to top button