फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश और लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब कुछ नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं और कुछ का तबादला किया गया है। 6 राज्यपालों की नियुक्ति की आज सूचना जारी की गई। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है जबकि जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल अभी मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं। उनका तबादला उत्तर प्रदेश कर दिया गया है। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का भी तबादला मध्य प्रदेश कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल जगदीप धनखर को नियुक्त किया गया है और त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया। बिहार का राज्यपाल फागु चौहान को बनाया गया। अभी बिहार के राज्यपाल यूपी के कभी बड़े बीजेपी नेता रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया। नगालैंड का राज्यपाल आर एन रवि को बनाया गया।

Related Articles

Back to top button