अद्धयात्म

आने वाले साल 2019 में धन पाने के लिए राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, हो जाएंगे धनवान

जैसा की हम सभी जानते है की नया साल आने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं इसीलिए हर कोई पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत में जुट चूका है | पिछले साल जो कुछ अच्छा या बुरा हुआ उसे भूलकर आने वाले समय के बारे में सोचेंगे तो बेहतर चीजें हासिल कर पाएंगे। आपके जीवन को सरल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में सुख समृद्धि के ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से जातक अपनी मेहनत और प्रयास से उत्तम फल प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको नए साल 2019 के  लिए  राशियों के हिसाब से कुछ ऐसे ही अचूक उपाय बताते हैं जो आपके घर में सुख समृद्धि बनाए रखेंगे…

आने वाले साल 2019 में धन पाने के लिए राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, हो जाएंगे धनवानमेष राशि

इस राशि के जातक इस साल गाय को मीठी रोटी खिलाएं, इससे आप पर आने वाले संकटों से मुक्ति मिलेगी। याद रखें की इस साल आप कोई भी वस्तु मुफ्त में ना लें और लाल रंग का रूमाल हमेशा अपने पास में रखें। साधु-संतों, मां व गुरु की सेवा करें। सदाचार का सदा पालन करें।

वृष राशि

इस राशि के जातक घर में गौमूत्र, नमक और फिटकरी मिलाकर अपने घर में रोज़ पोंछा लगाएं। इससे घर से सभी नेगेटिव एनर्जी निकल जाएगी और उत्पन्न भी नहीं होगी। वस्त्रादि स्वच्‍छ रखने के साथ इत्र-स्प्रे इत्यादि का इस्तेमाल करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक नए साल पर बांस की बनी बांसुरी को खरीद कर भगवान कृष्ण के पास रख दें। ऐसा करने से परिवार में हमेशा प्रेम और सहयोग बना रहेगा। घर में धन-वैभव की कमी नहीं आएगी। साथ ही हर रोज गाय को हरी घास जरूर खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक साल 2019 पर शुभ मुहूर्त में दो मुखी रुद्राक्ष जरूर धारण करें। अगर हो सके तो शुक्ल पक्ष की सोमवार के दिन जरूर पहनें। साथ कबूतरों को दाना जरूर डालें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और परिवार में शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातक नए साल से सोने से अपने सिरहाने तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और सुबह जल्दी उठकर घर की पूर्व दिशा में पानी छिड़क दें। साथ ही हो सके तो किसी जरूरतमंद या अंधे व्यक्ति को खाना जरूर खिलाएं। भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।

 कन्या राशि

नए साल 2019 से कन्या राशि के जातक गरीब व्यक्ति को गुड़ और साबुत मूंग का दान करें। हमेशा समृद्धि बने रहने के लिए घर के उत्तर-पश्चिम कोण में मिट्टी के बर्तन में सोना या चांदी के सिक्के हरे कपड़े बांधकर रखें। फिर बर्तन को गेंहू या चावल से भर दें। ऐसा करने से हमेशा आपके घर में खुशी बनी रहेगी और लक्ष्मी मां का आशीर्वाद बना रहेगा।

 तुला राशि

तुला राशि के जातक, नए साल से हर रोज आप या फिर घर का कोई बड़ा मेंबर सोने से पहले अपने इष्ट देव को याद करके दो फूल वाले लौंग और कपूर को साथ में जला लें और उसकी खुशबू को पूरे घर में फैला दें। धन-वैभव की कमी नहीं होगी। साथ ही शुक्रवार के दिन घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। इससे रूके हुए मांगलिक कार्यों में तेजी आएगी।

 वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल पर आप घर के पूर्व-दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब लगा दें और उसे हमेशा जलने दें। साथ ही रसोई घर में संतो की तस्वीर लगा दें। हमेशा घर में शांति बनी रहेगी और भगवान की कृपा हमेशा आपके साथ देगी

धनु राशि

धनु राशि के जातक, नए साल से भिखारियों को घर से निराश न लौटने दें, उन्हें कुछ न कुछ अवश्य दें। साथ ही रोटी बनाते समय तवा के गर्म होने पर पहले उस पर पानी के छीटें डालें और फिर रोटी बनाएं। इससे घर से कलह दूर रहेगा और हमेशा परिवार में प्यार बना रहेगा।

मकर राशि

साल 2019 से मकर राशि के जातक, परिवार में हमेशा खुश-शांति और आर्थिक समृद्धि बनाए रखने के लिए गेंहू में 100 ग्राम काले चने डालकर शनिवार के दिन पिसवाएं। साथ ही घर के पश्चिम दिशा में हरी या फिर श्यामा तुलसी का पौधा लगाएं।

 कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल पर आप सबसे पहले घर के टूटे हुए बर्तनों को घर से निकाल दें। साथ घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में जरूरी डॉक्यूमेंट रखें। मनी प्लांट का पौधा आप घर में लगा सकते हैं।

 मीन राशि

मीन राशि के जातक, नए साल से हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे घर में सभी तरह के रोग और कलह खत्म होगी। संभव हो सके तो सुख-समृद्धि यंत्र की हर रोज पूजा करें।

Related Articles

Back to top button